Motihari: महिला की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Motihari: महिला की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

रघुनाथपुर में बुधवार को हुई महिला की हत्या मामलें एफआईआर दर्ज हुआ है. मृतका देवी के पति मुकेश मंडल के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Motihari: तुरकौलिया. रघुनाथपुर में बुधवार को हुई महिला की हत्या मामलें एफआईआर दर्ज हुआ है. मृतका देवी के पति मुकेश मंडल के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पकड़े गए आरोपी टुन्ना मंडल और पूरन मंडल को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. आवेदन में बताया है कि टुन्ना मंडल, पुरन मंडल समेत सभी आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे. गाली गलौज का विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दिया. वही उसकी पत्नी श्रीमती देवी और उसकी गर्भवती पुत्री गुंजा कुमारी पर चाकू से हमला कर दिया. ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अलका कुमारी ने बताया कि दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि फरार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन