ब्रांडेड कंपनी का नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान भारी मात्रा बरामद

Updated at : 21 Apr 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी का नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान भारी मात्रा बरामद

पुलिस ने शहर के दो दुकानों में रविवार की शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में एक ब्रांडेड कंपनी के नकली इलेक्ट्रॉनिक पाट्र्स को बरामद किया है.

विज्ञापन

घोड़ासहन.पुलिस ने शहर के दो दुकानों में रविवार की शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में एक ब्रांडेड कंपनी के नकली इलेक्ट्रॉनिक पाट्र्स को बरामद किया है. उक्त कार्रवाई मुंबई से आये पनासोनिक्स लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्रवाइट लिमिटेड के जांचकर्ता मनीष कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है. जांचकर्ता श्री कुमार ने बताया की स्टेशन रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान व मेन रोड स्थित दूसरी इलेक्ट्रॉनिक में नकली ब्रांडेड कंपनी की बिजली पाट्र्स बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना को लेकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कंपनी के नकली होल्डर, एंकर पेंटा प्लेट मिक्स, पेंटा स्विच, पेंटा इंडिकेटर, पेंटा सॉकेट पीन, एंकर का रेगुलेटर, सहित विभिन्न प्रकार के कॉपीराइट बिजली तार सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों को बरामद किया गया है. इधर मामले को लेकर दोनों इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि संवाद प्रेषण तक जब्त नकली इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मूल्य का आंकलन किया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन