मोतिहारी: फहद खान हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी सलीम अंसारी रिमांड पर, पुलिस ने की पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

फहद हत्याकांड में जेल बंद सलीम अंसारी से रिमांड पर पूछताछ

विज्ञापन

Motihari News: मधुबन थाना क्षेत्र के योगौलिया टोला गुलाब खान गांव में हुए फहद खान हत्याकांड की जांच तेज हो गई है. इस मामले में जेल में बंद आरोपी सलीम अंसारी को पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Madhuban News: रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी सलीम अंसारी नेपाल भाग गया था. पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने जुलाई के पहले सप्ताह में मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. न्यायालय के आदेश पर उसे रिमांड पर लेकर मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की गई.

पूछताछ की जानकारी फिलहाल गोपनीय

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, लेकिन अनुसंधान प्रभावित न हो इसलिए पूछताछ में मिली जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

बकरीद के उर्स मेले में हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार 10 जून की रात बकरीद के दिन गुलाब खान गांव में आयोजित उर्स मेले में फहद खान अपने परिवार के साथ झूला झूलने के लिए लाइन में खड़ा था. आरोप है कि इसी दौरान सलीम अंसारी अपने साथी फरहान खान के साथ वहां पहुंचा और फहद के बेटे को धक्का दे दिया. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और चाकू से हमला कर फहद खान की हत्या कर दी गई.

चार आरोपी जेल में, मुख्य आरोपी अब भी फरार

मृतक के पिता शाहने आलम खान के बयान पर सलीम अंसारी, फरहान खान, मंसूर आलम, एकराम खान, कलाम खान एवं अंजुम आरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस के अनुसार सलीम अंसारी, एकराम खान, कलाम खान और अंजुम आरा न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरहान खान अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हरसिद्धि में नई उर्वरक व्यवस्था से किसान परेशान, पर्याप्त खाद नहीं मिलने से बढ़ी चिंता


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन