कांवरियों की सुरक्षा को लेकर देवापुर संगम घाट पहुंचे एसडीओ और डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बागमती नदी के संगम घाट का निरीक्षण करते एसडीओ एवं डीएसपी

पूर्वी चंपारण के देवापुर संगम घाट पर अनंत चतुर्दशी के डाक बम मेले और सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. एसडीओ मंगला कुमारी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

Sangam Ghat News: मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र स्थित बागमती नदी के प्रसिद्ध देवापुर संगम घाट पर अगले माह अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले भव्य डाक बम मेला तथा सावन की सोमवारी पर जलबोझी के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी और सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संगम घाट का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

निरीक्षण के दौरान एसडीओ और डीएसपी ने स्थानीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों के साथ बैठकर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों के सुगम आवागमन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की.एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि सावन की सोमवारी और आगामी डाक बम मेला में उम्मीद से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं के देवापुर संगम घाट पर पहुंचने का अनुमान है. इसी को ध्यान में रखते हुए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो.

बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश और गोताखोरों की तैनाती के सख्त निर्देश

एसडीओ ने बीडीओ उदय कुमार और सीओ रितेश रंजन सेठ को कड़े निर्देश दिए कि जलबोझी से पूर्व नदी के संगम घाट पर कम से कम 50 मीटर के क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए. इसके अलावा घाट पर पर्याप्त लाइट, शुद्ध पेयजल, एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों, नाविकों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.इस निरीक्षण के दौरान बीडीओ उदय कुमार, सीओ रितेश रंजन सेठ, पचपकड़ी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

विकास कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन