ePaper

Motihari : बैरिया देवी स्थान पर हर मांगी मुरादे होती हैं पूरी

Updated at : 23 Sep 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : बैरिया देवी स्थान पर हर मांगी मुरादे होती हैं पूरी

रिया देवी स्थान पर नवरात्रि को लेकर भक्तों के आने का शिलशिला आरंभ हो गया है.

विज्ञापन

-नवरात्रि में श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़ पीपराकोठी. बैरिया देवी स्थान पर नवरात्रि को लेकर भक्तों के आने का शिलशिला आरंभ हो गया है. वैसे नवरात्रि में सप्तमी तिथि से लेकर दशमी तिथि तक महिला पुरुष श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ होती हैं. मान्यता है कि यहां भक्तों के द्वारा मांगी गई सभी मुरादे अवश्य पूरी होती है. इस देवी स्थान पर मुरादे पूरी होने के पश्चात लोगों द्वारा अय्टयाम कराया जाता है. वही नवरात्रि में सप्तमी तिथि से श्रद्धालु भक्तों के द्वारा खोइछ भरने की परंपरा है. जिसको लेकर सप्तमी से लेकर दशमी तक आकर चढ़ावा चढ़ाते है. तथा मंदिर समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस स्थान की एक और परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि यहां प्रति वर्ष पुराने वर्ष की विदाई व नये वर्ष का स्वागत अखंड अष्टयाम के माध्यम से राम धुन से किया जाता है. 31 दिसंबर से आरंभ होकर पूरे पंद्रह दिनों तक मंदिर समिति व स्थानीय लोगों के सहयोग से अय्टयाम किया जाता है. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्व में यहां बस्ती नहीं थी. यहां के महात्मय व श्रद्धालु के अक्सर आने पर अब मंदिर के विकास के साथ परिसर में शिव पार्वती मंदिर का निर्माण हुआ. मंच, व दुकान सजाने के लिए शेड का भी निर्माण हो गया है. इस ऐतिहासिक देवी स्थान पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के सहयोग से सौंदर्यीकरण व रोशनी की व्यवस्था की गई है जहां सालोभर भक्तों के आने का शिलशिला लगा रहता है और बराबर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन