Motihari: 10 सूत्री मांगों को ले कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Published by : INTEJARUL HAQ Updated At : 11 Aug 2025 6:08 PM

विज्ञापन

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला इकाई पूर्वी चम्पारण के बैनर तले कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला इकाई पूर्वी चम्पारण के बैनर तले कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन पर डटे रहने का एलान कर रहे हैं. सोमवार को समाहरणालय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे,जिसका असर विभागीय कार्यो पर दिखा. कर्मचारी धरना पर डटे रहे और सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे.कहा कि निम्नवर्गीय लिपिक ग्रेड पे 1900 को सहायक ग्रेड पे-2800 किया जाये. वहीं उच्चवर्गीय लिपिक ग्रेड पे-2400 को वरीय सहायक ग्रेड पे-4200 किया जाय. अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के जिलाध्यक्ष, संयज कुमार सिंह एवं जिला सचिव अनुराग कुमार ने बताया की यह सभी मांगे बिहार सरकार को पूरी करनी है. मौके पर धर्मवीर चौधरी, भैरव दयाल सिंह, अभय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, विनय कुमार पाण्डेय, प्रकाश कुमार, रोहित कुमार, मनमोहन सिंह, बच्चा लाल उरॉव आदि शामिल थे। साथ ही विनित कुमार, प्रताप कुमार झा, विक्रांत कौशिक, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह, शशि रंजन मिश्र, राजिव कुमार सिंह, अम्बर रेजा, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, सुबोध कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार, मंजय तिवारी, हरेन्द्र राम, हरिओम कुमार, विकास कुमार भारती, जितेन्द्र कुमार राम, सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लिपिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
INTEJARUL HAQ

लेखक के बारे में

By INTEJARUL HAQ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन