Motihari: अपग्रेडेशन को लेकर रोटेशन के आधार पर मिलेगी बिजली

Published by :RANJEET THAKUR
Published at :10 Sep 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: अपग्रेडेशन को लेकर रोटेशन के आधार पर मिलेगी बिजली

स्थानीय पावर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन को लेकर गुरुवार 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से दिन के 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

छौड़ादानो . स्थानीय पावर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन को लेकर गुरुवार 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से दिन के 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. साथ हीं अगले एक सप्ताह तक सभी पंचायत के गांवों में रोटेशन पर बिजली मिलेगी. इसकी जानकारी देते सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि छौड़ादानो पावर सबस्टेशन मे पहले से पांच एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं. इनमें से एक ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह दस एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है. इसी कार्य के लिए आगामी सात दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. अगले एक सप्ताह तक रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति होगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है और इस कारण होनेवाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. बताया कि,इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को और बेहतर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन