Motihari: डॉ. दीना सुब्बा का कॉलेज लाइब्रेरियन पद पर चयन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: डॉ. दीना सुब्बा का कॉलेज लाइब्रेरियन पद पर चयन

महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की पूर्व शोधार्थी डॉ. दीना सुब्बा का चयन सिक्किम लोक सेवा आयोग, गंगटोक द्वारा कॉलेज लाइब्रेरियन पद पर हुआ है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की पूर्व शोधार्थी डॉ. दीना सुब्बा का चयन सिक्किम लोक सेवा आयोग, गंगटोक द्वारा कॉलेज लाइब्रेरियन पद पर हुआ है.पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणजीत कुमार चौधरी के शोध निर्देशन में डॉ. दीना सुब्बा ने पीएचडी पूर्ण की हैं.मगांकेविवि के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने डॉ. दीना सुब्बा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है. महात्मा बुद्ध परिसर के निदेशक और विभागाध्यक्ष प्रो. रणजीत कुमार चौधरी ने डॉ. दीना सुब्बा को बधाई देते हुए उनको अत्यंत परिश्रमी और अपने कार्य के प्रति समर्पित बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन