Motihari : डीएम सहित चिकित्सक व अधिकारियों ने सीखा सीपीआर के गुर
Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 19 Apr 2025 6:32 PM
समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार शनिवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना के तत्वावधान में विशेष सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Motihari : मोतिहारी. समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार शनिवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना के तत्वावधान में विशेष सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 120 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया. कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हृदय रोग से अचानक पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर देने के सही तरीके पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने हाथों से सीपीआर देने की विधि को सीखा और समझा कि कैसे समय रहते उचित हस्तक्षेप किसी की जान बचाई जा सकती है. डीएम ने कहा कि सीपीआर एक ऐसी जीवन रक्षक तकनीक है, जिसे हर व्यक्ति को सीखना चाहिए. आपातकालीन स्थिति में यह कौशल किसी की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है. ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को सीपीआर की तकनीक सिखाकर उन्हें आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाना था. जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक जीवन पर आधारित उदाहरण भी साझा किए, जिससे प्रतिभागियों को गहन जानकारी मिली. मौके पर एडीएम,सिविल सर्जन, एसीएमओ,डॉ. अजय कुमार सिन्हा, डॉ. अशुतोष शरण, डॉ. सौरभ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










