सेंट्रल जेल मोतिहारी का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated at : 17 Mar 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल जेल मोतिहारी का डीएम ने किया निरीक्षण

सेंट्रल जेल मोतिहारी का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मोतिहारी . सेंट्रल जेल मोतिहारी का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय के प्रवेश शाखा, मुक्ति शाखा, लेखा शाखा, स्थापना शाखा, बंदी कल्याण शाखा, मानवाधिकार शाखा, वीसी भीसी कक्ष व मुलाकाती कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को कार्यो के निष्पादन मे तेजी लाने का निर्देश दिया. प्रवेश शाखा के निरीक्षण में डीएम सौरभ जोरवाल ने प्रवेश पंजी का अवलोकन किया. शाखा प्रभारी को पंजी संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कारा के संसीमित बंदियों के संबंध में भी पूरी जानकारी ली. बंदियों पर निगरानी के लिए कारा में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे का भी उन्होंने अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मी कर्तव्य पर उपस्थित थे. कारा की व्यवस्था से डीएम ने संतोष जताया. मौके पर जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन