ePaper

Motihari: बच्चों के बीच शैक्षिक डेस्क व स्कूल बैग का वितरण

Updated at : 07 Aug 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: बच्चों के बीच शैक्षिक डेस्क व स्कूल बैग का वितरण

सही से पढ़ेगा बिहार, बदलेगा बिहार कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव के नेतृत्व में सांसद राधा मोहन सिंह के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. सही से पढ़ेगा बिहार, बदलेगा बिहार कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव के नेतृत्व में सांसद राधा मोहन सिंह के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया.कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया . बैग वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय श्री ने कहा कि सांसद एवं विधायक महोदय को इस कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत बधाई बधाई देते है.उन्ही के प्रयास से वर्ग 1 से 5 के बच्चों के बीच बैग वितरण संभव हुआ है.उन्होने कहा कि ये बच्चे ही देश का भविष्य है.इनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए विकसित शैक्षिक डेस्क के साथ इनोवेटिव स्कूल बैग का वितरण किया जा रहा है. स्कूल बैग पाकर सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी.इस अवसर पर विधानसभा संयोजक रोहित सिंह , राजीव उर्फ बुलु सिंह, महामंत्री सुधीर मिश्रा,नीरज यादव,कौसर राजा,पवन गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक,छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन