Motihari: गंडक नदी से जल लेकर श्रद्धालुओं ने केशरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 21 Jul 2025 4:18 PM

विज्ञापन

श्रावण मास की दूसरे सोमवार को केशरनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं व कांवरियों का पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. श्रावण मास की दूसरे सोमवार को केशरनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं व कांवरियों का पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही. करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केसरनाथ को जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से बास का बला लगाकर विशेष व्यवस्था की गयी थी. सतरघाट स्थित गंडक नदी से से जलभर कर शिव भक्त आठ किलोमीटर की दूरी तय कर बोल बम का नारा लगाते हुए केसरनाथ मंदिर पहुंच कर कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया. इसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवा व बच्चे भी शामिल थे.मंदीर प्रबंधक रंजन कुमार सिंह ने बताया की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए अर्धा लगाया गया था.भागवाधारी नितेश,राजन कुमार, रिशु कुमार गुप्ता,दिपक कुमार श्रीवास्तव समेत कई श्रदालुओ ने बताया की प्रत्येक सोमवार को हम लोग जलाभिषेक करने जाते है. इधर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की मंदिर से सड़क की महिला व पुरुष पुरुष बल की तैनाती की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन