नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का तिरंगा मार्च
विरोध मार्च निकालते छात्र| Prabhat Khabar Network
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में ढाका में छात्रों ने तिरंगा मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.
Dhaka News: नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार शाम ढाका में छात्रों ने तिरंगा मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
फ्लाईओवर से गांधी चौक तक निकाला गया मार्च
विरोध मार्च ढाका-घोड़ासहन रोड स्थित फ्लाईओवर के समीप से शुरू होकर गांधी चौक, आजाद चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय के प्रवेश द्वार तक पहुंचा. इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस गांधी चौक लौटे, जहां मार्च का समापन हुआ.
हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन में शामिल छात्र हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई.
पुलिस रही मुस्तैद
छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ढाका पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय स्वयं गांधी चौक पर मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी करते रहे. विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए