जाली नोटों के धंधे में नया खुलासा, दिल्ली से मोतिहारी तक फैला रैकेट

Author Shivam|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी के कोटवा में पकड़े गए जाली नोट गिरोह के तार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नेपाल तक जुड़े मिले हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नोटों की छपाई दिल्ली में होती थी और मोतिहारी से पूरे बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती थी. पुलिस गिरोह के व्यापक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

Motihari News: कोटवा के भोपतपुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए कथित जाली नोट गिरोह की जांच में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क केवल पूर्वी चंपारण या बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नेपाल तक फैला हुआ था. पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल में जुटी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Fake Currency News: दिल्ली में छपते थे नोट, मोतिहारी से होती थी सप्लाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार फर्जी करेंसी की छपाई दिल्ली में होती थी. वहां से बैग में भरकर सड़क मार्ग के जरिए जाली नोट मोतिहारी लाए जाते थे. इसके बाद मोतिहारी को फर्जी नोटों की डील और वितरण का प्रमुख केंद्र बनाकर बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में सप्लाई किए जाने की आशंका है. नेपाल से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है.

कई वर्षों से सक्रिय था गिरोह

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह पिछले कई वर्षों से सक्रिय था. गिरफ्तार चारों आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा फर्जी नोटों के लेन-देन का पूरा नेटवर्क कैसे संचालित होता था.

क्या बोले डीएसपी

डीएसपी सदर-2 जितेश पाण्डेय ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरोह से जुड़े अन्य ठिकानों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही वहां भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मधुबन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन