Motihari: पिता के डांटने पर बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published by :AJIT KUMAR SINGH
Published at :13 May 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: पिता के डांटने पर बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यादवपुर पंचायत के यादवपुर गांव में स्थानीय पुलिस ने डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में सोमवार की मध्य रात्रि एक 18 वर्षीय युवती के शव को बगल के खेत से बरामद किया.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के यादवपुर पंचायत के यादवपुर गांव में स्थानीय पुलिस ने डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में सोमवार की मध्य रात्रि एक 18 वर्षीय युवती के शव को बगल के खेत से बरामद किया. डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवती की शव को खेत में छुपा दिया गया है. सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ यादवपुर गांव पहुंचे जहां पूछताछ के बाद युवती के शव को एक खेत से बरामद किया. उन्होंने बताया कि अभिमन्यु सिंह की बड़ी पुत्री गोल्डी कुमारी 18 वर्ष बताई जाती है. अभिमन्यु सिंह की पत्नी छोटी पुत्री एवं परिवारजनों से पूछताछ के बाद पता चला कि मृतका गोल्डी कुमारी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. डीएसपी ने बताया कि मृतका के गले में काला की निशान पाया गया, जिससे प्रतीत होता है कि मामला आत्महत्या ही हुई है. मृतका के पिता अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मैं एक बस ड्राइवर हूं. सुबह गाड़ी लेकर जाता हूं और रात्रि 9 बजे वापस आता हूं, जब मैं वापस घर आया तो घर में सभी लोग रो रहे थे. मैं जब पूछा तो मेरी पत्नी ने बताई कि मोबाइल को लेकर दो बहने में विवाद हुआ था. जिसको लेकर मैं दोनों को डांट पिलाई जिससे आवेश में आकर गोल्डी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके बाद लोगों ने शव को हटाने हेतु बगल के खेत में रख दिया. पुलिस का कहना है कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मौत की खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. मौके पर थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, दरोगा सीमा कुमारी, दरोगा संतोषी कुमारी, दरोगा शिखा सिंह, दरोगा राजीव रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इस मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन