कोटवा में एनएच-27 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

कोटवा में एनएच-27 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

 Kotwa Truck Accident: पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपऊ मोड़ के समीप एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान कोटवा प्रखंड क्षेत्र की गोपी छपरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक निवासी योगेंद्र राम के रूप में की गई है.

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार. योगेंद्र राम अपनी साइकिल से किसी कार्यवश जा रहे थे. इसी दौरान दीपऊ मोड़ के पास एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने घटना की तुरंत सूचना स्थानीय कोटवा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल योगेंद्र राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

परिजनों में मचा कोहराम, एनएच पर सुरक्षा की मांग

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. पुलिस हादसे में शामिल ट्रक की पहचान और चालक का पता लगाने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए दीपऊ मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियंत्रण की गुहार लगाई है. ये भी पढ़ें: दुकान का एग्जॉस्ट फैन तोड़कर चोरी, 23 हजार कैश समेत 95 हजार का सामान पार



विज्ञापन
Shivam

लेखक के बारे में

By Shivam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन