Motihari: घर के पास पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

मलाही बाबू टोला में बुधवार की सुबह नदी से निकलकर मगरमच्छ घर के पास पहुंच गया, जिसकी खबर लगते ही घरवालों सहित गांव में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया.
Motihari: गोविंदगंज. मलाही बाबू टोला में बुधवार की सुबह नदी से निकलकर मगरमच्छ घर के पास पहुंच गया, जिसकी खबर लगते ही घरवालों सहित गांव में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया. मगरमच्छ को देखने के लिए विपिन सिंह के दरवाजे पर भीड़ जुट गयी, लेकिन मगरमच्छ के पास जाने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा रहा था. उपप्रमुख माधव सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रियंका श्यामल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










