कोटवा में माकपा का हल्लाबोल, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर अंचल कार्यालय का घेराव

Author Shivam|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यलय में धरना देते नेता

कोटवा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 9 सूत्री मांगों को लेकर अंचल और प्रखंड कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया. नेताओं ने भ्रष्टाचार, भूमि संबंधी समस्याओं और केंद्र-राज्य की नीतियों का विरोध किया.

विज्ञापन

Motihari News: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की कोटवा लोकल कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों कार्यकर्ता कोटवा उच्च विद्यालय परिसर से जुलूस निकालते हुए अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन धरना में बदल गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कामरेड सत्येंद्र कुमार मिश्र, सुधांशु शेखर एवं रामदेव सहनी ने किया.

Kotwa News: जुलूस निकालकर पहुंचे अंचल कार्यालय

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कोटवा उच्च विद्यालय परिसर से अंचल एवं प्रखंड कार्यालय तक मार्च निकाला. धरना के दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

भ्रष्टाचार और भूमि मामलों पर सरकार को घेरा

धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. उन्होंने अंचलाधिकारी के तबादले की मांग करते हुए दाखिल-खारिज और परिमार्जन में कथित रिश्वतखोरी पर रोक लगाने की मांग की.

9 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. प्रमुख मांगों में अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार पर रोक, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में रिश्वतखोरी बंद करना, भूमिहीन गरीबों को जमीन का पर्चा देना, यूरिया की कालाबाजारी रोकना, जमाबंदी रद्द करने की प्रक्रिया पर रोक लगाना, ग्रामीण क्षेत्रों में कर वसूली बंद करना तथा मनरेगा को कृषि से जोड़ना शामिल है.

10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन का किया आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने 10 अगस्त को मोतिहारी में प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधांशु कुमार शेखर ने की. सभा को जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद, रामदेव सहनी, राजेश साह, भरत राय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

यह भी पढ़ें : सुगौली के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, C-4 कोच का शीशा चकनाचूर


विज्ञापन
Shivam

लेखक के बारे में

By Shivam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन