सुगौली के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, C-4 कोच का शीशा चकनाचूर

Updated:
विज्ञापन

सुगौली के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, C-4 कोच का शीशा चकनाचूर

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वी चंपारण के सुगौली स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई. उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव से C-4 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन

Stone Pelting On Vande Bharat: सेमी-हाई स्पीड पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई. पूर्वी चंपारण के सुगौली स्टेशन के पास चलती ट्रेन पर अज्ञात उपद्रवियों ने पथराव कर दिया. इस घटना में सी-4 (C-4) कोच का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई.

शाम 6:15 बजे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार शाम अपने निर्धारित समय पर पाटलिपुत्र से रवाना होकर बापूधाम मोतिहारी के रास्ते गोरखपुर जा रही थी. शाम करीब 6:15 बजे जैसे ही ट्रेन सुगौली स्टेशन से आगे बढ़ी, पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.

C-4 कोच का शीशा चकनाचूर

अचानक हुए पथराव से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई. एक बड़ा पत्थर सीधे सी-4 कोच की खिड़की पर लगा, जिससे उसका शीशा टूट गया. हालांकि, कोई भी यात्री इसकी चपेट में नहीं आया और ट्रेन बिना रुके अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई.

आरपीएफ और जीआरपी ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. साथ ही उपद्रवियों की पहचान के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

आरपीएफ थाना प्रभारी भरत प्रसाद ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

लोगों से सहयोग की अपील

आरपीएफ ने स्थानीय लोगों से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि यदि ट्रैक के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ को दें. रेलवे समय-समय पर ट्रैक किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाता है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी में दुकानों-होटलों और फैक्ट्रियों की होगी जांच, मजदूरी रिकॉर्ड खंगालेगा श्रम विभाग


विज्ञापन
Amresh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन