दंपती को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शिवजी साह व उसकी पत्नी रेखा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शिवजी साह व उसकी पत्नी रेखा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर रेखा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान गांव के ही सोनालल साह, उमा देवी व खुशबू देवी ने दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. बचाने आये पति के साथ भी मारपीट की. आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं दूसरी ओर सोनालाल साह को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. बचाने गयी उसकी पत्नी व मां के साथ भी मारपीट की गयी. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर सोनालाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने गांव के ही शिवजी साह, रेखा देवी, अजीत कुमार, मंजीत कुमार व बिन्दा साह को नामजद तथा दो-तीन अज्ञात को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन