ePaper

Motihari: ईवीएम के साथ केंद्रों पर भरे जाने वाले प्रपत्रों पूरी जानकारी जरूरी : डीएम

Updated at : 10 Sep 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: ईवीएम के साथ केंद्रों पर भरे जाने वाले प्रपत्रों पूरी जानकारी जरूरी : डीएम

मतदान के दिन मतदान केन्द्राें पर भरे जाने वाले सभी तरह के प्रपत्रों की अच्छी से जानकारी प्राप्त करेंगे .

विज्ञापन

मोतिहारी. जिले के कुल 150 मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम के साथ मतदान केन्द्रों पर भरे जाने वाले प्रपत्रों की पुरी जानकारी बेहतर तरीके से लेने का निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा है कि निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है.बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभागार में प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग द्वारा आयोजित मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन मतदान केन्द्राें पर भरे जाने वाले सभी तरह के प्रपत्रों की अच्छी से जानकारी प्राप्त करेंगे .कहा कि ईवीएम संचालन की पूर्ण प्रक्रिया जैसे ईवीएम को वीवीपैट से जोड़ना, मॉकपोल कराना, ईवीएम का बैट्री बदलना, क्लोज बटन का उपयोग सहित ईवीएम प्रोटोकॉल की सभी जानकारी जरूरी है. कहा कि डिस्पैच सेन्टर पर ईवीएम कमिशनिंग का कार्य भी मास्टर ट्रेनर को ही करना है. वहां पर पोलिंग पार्टी का मिलान कैसे होगा इसका माईक्रो प्लान पहले ही बनाना होगा. डिस्पैच सेन्टर पर ही पोलिंग पार्टी और फोर्स का मिलान कराना है.

पोलिंग पार्टी के प्रशिक्षण में एकरूपता पर देंगे ध्यान

अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पोलिंग पार्टी के प्रशिक्षण में एकरूपता बनी रहे इसका ध्यान रखेंगे. कहा कि मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान की समाप्ति पर किए जाने वाले कार्यों को नोट कर लेंगे और प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी पोलिंग अधिकारी को इसकी समुचित जानकारी देंगे. मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी के बैठने की व्यवस्था, निर्धारित समयावधि में मॉक पोल करना, मशीन को जोड़ते समय रखने वाली सावधानी संबंधी जानकारी अच्छे से प्राप्त कर ले.मौके पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी, सहायक समाहर्ता सुश्री प्रिया रानी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया.

प्रत्येक विधानसभा के लिए आठ आठ मास्टर ट्रेनर

प्रशिक्षण में बताया गया कि जिन 150 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसमें प्रत्येक विधान सभा के लिए आठ-आठ मास्टर ट्रेनर और शेष 54 मास्टर ट्रेनर जिला स्तर पर कार्य करेंगे. प्रशिक्षण से संबंधित हैंडबिल भी सभी को दिया गया. प्रशिक्षण पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया गया. वरीय मास्टर प्रशिक्षक नागेंद्र कुमार व रमेश कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन