Motihari: गांधी मैदान में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतियोगिता 20 सितंबर को

Published by : INTEJARUL HAQ Updated At : 16 Sep 2025 5:37 PM

विज्ञापन

20 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में अंडर-18 पैरा एथलेटिक्स एवं पारा बैडमिंटन खेल का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में अंडर-18 पैरा एथलेटिक्स एवं पारा बैडमिंटन खेल का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे. दिव्यांगजनों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है. डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि इस बाबत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक, जिला खेल पदाधिकारी वं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को पुरी जिम्मेवारी दी गयी है. प्रतियोगिता की तैयारी को ले गांधी मैदान में आवश्यकतानुसार टेंट, पंडाल व साउंड सिस्टम सहित अन्य जरूरी सामग्रियों की व्यस्था करने का निर्देश दिया गया है. आयोजन स्थल पर प्रयाप्त चिकित्सकों की मेडिकल टीम तैनात रहेगी. वहीं विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
INTEJARUL HAQ

लेखक के बारे में

By INTEJARUL HAQ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन