Motihari: चाकू घोंप हत्या मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चाकू घोंप हत्या मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

धरोहरा गांव में शौच करने गई महिला की चाकू घोंप कर की गई हत्या मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के धरोहरा गांव में शौच करने गई महिला की चाकू घोंप कर की गई हत्या मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अनुसंधान तेज हो गई है. सोमवार को पुलिस कई बार गांव में पहुंच कर अलग अलग लोगों से पूछताछ की. पुलिस द्वारा घटना में शामिल अपराधियों के पहचान का दावा किया जा रहा है. जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हालांकि कि पुलिस कार्रवाई व सक्रियता से कांड के शीघ्र उद्भेदन का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के परिजनों का गांव में किसी से विवाद नहीं है. फिर भी उसकी हत्या होने का रहस्य खुलना चाहिए. बताया जा रहा है कि जेवर छिनने के दाैरान मृतका ने अपराधियों को पहचान लिया होगा. जिससे गुस्सा मे आकर अपराधी चाकू मार मौत के घाट उतार दिया होगा. इधर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि अलग अलग बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन