Motihari: कार व टेंपो में टक्कर, ऑटो चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: कार व टेंपो में टक्कर, ऑटो चालक घायल

बस स्टैंड ओवर ब्रिज के आरंभ में मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की तरफ जाने वाली एनएच 28 के लेन में अनियंत्रित इनोवा कार ने नारियल रखे मालवाहक टेंपो में पीछे से ठोकर मार दिया.

विज्ञापन

Motihari: मेहसी. बस स्टैंड ओवर ब्रिज के आरंभ में मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की तरफ जाने वाली एनएच 28 के लेन में अनियंत्रित इनोवा कार ने नारियल रखे मालवाहक टेंपो में पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दौरान अज्ञात बस की चपेट में आ जाने के कारण इनोवा कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद इनोवा के चालक व उस पर सवार सभी भागने मे सफल रहे. सूचना पर पहुंची पुलिस कि 112 टीम व थाना पुलिस ने इनोवा व टेंपो को अपने अभिरक्षा मे लेते हुए गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया. टेंपो चालक मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चट्टी हाई स्कूल के निकट का स्व जीतू राय का पुत्र शिवजी राय (50) है. थानाध्यक्ष सानू गौरव ने बताया कि अभी किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन