श्यामपुर भटहां से राजस्थान के लिए खुली बस

Updated at : 25 Jul 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
श्यामपुर भटहां से राजस्थान के लिए खुली बस

दिल्ली हादसे के बाद शिवहर जिला मुख्यालय के बजाय अब बस श्यामपुर भटहां से एक बस राजस्थान के लिये गुरुवार को खुली.

विज्ञापन

मधुबन. दिल्ली हादसे के बाद शिवहर जिला मुख्यालय के बजाय अब बस श्यामपुर भटहां से एक बस राजस्थान के लिये गुरुवार को खुली.जो मधुबन के रास्ते चकिया फोरलेन होकर गंतव्य की ओर निकली. डबल डेकल बस में एसी बंद रहने के कारण सभी मजदूर परेशान दिखे. बस में पुरुष व महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे. बस में सफर कर रहे एक मजदूर ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि अब यहां काम खत्म हो गया है. राजस्थान में चूना, टाइल्स आदि के निर्माण में मजदूरों की डिमांड काफी है. बताया कि एक व्यक्ति का किराया 1500 से 1600 रुपये है. हालांकि दिल्ली के लिये बस शिवहर से सीधे नहीं खुल रही है. चकिया से बस मिल रही है.

विभाग की सख्ती के बाद दिल्ली के किराया में आयी तेजी:

यूपी हादसे के बाद सरकार व परिवहन विभाग के सख्ती के बाद बसों के भाड़े में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सीट के लिये के लिये 1600 से 1800 रुपये व केबिन का भाड़ा 4400 से पांच हजार तक वसूला जा रहा है. ट्रेन में टिकट की अनुपलब्धता शिवहर व मधुबन इलाके में रेल सेवा नहीं होने के कारण परदेश जाने वाले मजदूरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन