ePaper

Bihar Politics: सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, 10 सितंबर से शुरू होगी यात्रा 

Updated at : 04 Sep 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
BSP in Bihar Legislative Assembly Elections

मोतीहारी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते बसपा बिहार के प्रभारी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने ऐलान किया है कि वह इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ेगी. बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने मोतिहारी में बैठक कर कहा कि जनता NDA और महागठबंधन दोनों से निराश है. 10 सितंबर से राज्यव्यापी यात्रा शुरू कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Legislative Assembly Elections 2025: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. बसपा ने पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बसपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

दोनों गठबंधन से तंग या चुकी है जनता 

उन्होंने यह भी कहा कि ना NDA और ना ही महागठबंधन से कोई समझौता किया जाएगा. अनिल कुमार ने कहा कि जनता अब दोनों बड़े गठबंधनों से तंग आ चुकी है. उन्होंने कहा, “NDA और महागठबंधन दोनों ने जनता से सिर्फ झूठे वादे कर उन्हें ठगने का काम किया है. अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव बहुजन समाज पार्टी लेकर आएगी.”

10 सितंबर से शुरू होगी यात्रा 

उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी 10 सितंबर से एक राज्यव्यापी यात्रा शुरू करने जा रही है, जो कैमूर जिले से शुरू होगी. यह यात्रा बिहार के जिलों में जाएगी और आम जनता से बातचीत करेगी. इस यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है. अनिल कुमार ने कहा, “इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे और यह यात्रा 18 सितंबर को मोतिहारी भी पहुंचेगी.”

Also read: जगदीप धनखड़ की सेहत और राजनीतिक मौजूदगी पर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा सवाल 

बिहार की जनता से गठबंधन करेगी बसपा 

बसपा प्रभारी ने कहा कि पार्टी मायावती की विचारधारा और महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलती है. अनिल कुमार ने कहा, “बसपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी विशेष वर्ग की नहीं, बल्कि हर आम आदमी की आवाज है. हम सत्ता के लिए नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के लिए चुनाव लड़ते हैं. बसपा महापुरुषों की विचारधारा से चलने वाली पार्टी है. हमारी पार्टी बिहार की जनता के साथ गठबंधन करेगी.” मोतिहारी में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्हें चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन