खुशी हत्याकांड मामले में भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बंजरिया वार्ड नंबर 22 में खुशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के बंजरिया वार्ड नंबर 22 में खुशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में गिरफ्तार महिला के पति आकाश ध्रुव उर्फ छोटू से पुलिस ने सघन पूछताछ करने के बाद गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस पूछताछ में उसने कई खुलासा किया है, जिसको पुलिस गोपनीय रख कार्रवाई में जुटी है. घटना को लेकर मृतका का भाई शिकारगंज थाना के कपूर पकड़ी गांव निवासी सचिन कुमार ने थाना में आवेदन देकर पति आकाश ध्रुव उर्फ छोटू, सास, ननद व ननदोई को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मंगलवार संध्या में संदिग्ध स्थिति में खुशी कुमारी का शव कमरे से बरामद किया गया था. बताया कि मामले में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन