मोतिहारी: खाद के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल! छापेमारी में 2300 बैग संदिग्ध सामग्री बरामद, लाइसेंस निलंबित

Author Raj Nikhil|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी में नकली और मिलावटी उर्वरक के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. ढाका के एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री, ट्रक और सीलिंग मशीन जब्त की गई है. प्रोपराइटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. जिला प्रशासन ने नकली और मिलावटी उर्वरक के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाका थाना क्षेत्र के चंदनबारा स्थित मेसर्स अनस ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में उर्वरक एवं संदिग्ध सामग्री बरामद की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर खलिकुर्रहमान का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही ढाका थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद

जिला कृषि पदाधिकारी मृणाल शास्त्री के अनुसार छापेमारी के दौरान मौके से यूरिया के 13 बैग, एमओपी के 30 बैग और डीएपी के 14 बैग बरामद किए गए. इसके अलावा करीब 2300 बैग पीडीयम, सफेद बोरियों में रखे 800 बैग काला दाना तथा भारी मात्रा में नमक जैसा संदिग्ध पदार्थ भी मिला.

मिलावटी और नकली उर्वरक तैयार करने का अंदेशा

अधिकारियों को आशंका है कि प्रतिष्ठान में बड़े पैमाने पर मिलावटी या नकली उर्वरक तैयार किया जा रहा था. बरामद संदिग्ध सामग्री को लेकर कृषि विभाग की ओर से जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ट्रक और वजन-सीलिंग मशीन भी जब्त

छापेमारी के दौरान अवैध कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त किया गया. इसके अलावा वजन तौलने की मशीन और सीलिंग मशीन भी बरामद की गई. इन सामानों की मौजूदगी के आधार पर जांच एजेंसियां पूरे कारोबार के तरीके और संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं.

प्राथमिकी दर्ज, लाइसेंस तत्काल निलंबित

कृषि समन्वयक के आवेदन के आधार पर ढाका थाना में कांड संख्या 416/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर खलिकुर्रहमान का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

उन्हें 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है.

जिले के थोक विक्रेताओं को भी जारी हुआ निर्देश

जिला प्रशासन ने जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को मेसर्स अनस ट्रेडर्स को किसी भी प्रकार के उर्वरक की आपूर्ति नहीं करने का निर्देश दिया है. विभाग की कार्रवाई के बाद उर्वरक कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन