नागपंचमी के झंडा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, रक्सौल में सुरक्षा का बना प्लान

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नागपंचमी पर्व पर रक्सौल में लगने वाले झंडा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है. नागरिकों से अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Raxaul News: नागपंचमी पर्व पर आयोजित होने वाले झंडा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को रक्सौल थाना परिसर स्थित सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा ने की. इस दौरान मेले की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

नागपंचमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक में एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर झंडा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को पर्व के दौरान शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए जागरूक करने की अपील की.

भारतीय दूतावास परिसर में लगने वाले मेले पर भी चर्चा

बैठक में भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित होने वाले मेले को लेकर भी विशेष चर्चा की गई. अधिकारियों ने वहां सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया.

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि नागपंचमी पर्व और मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के आगे साझा नहीं करने को कहा गया.

एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने कहा कि नागपंचमी आस्था और आपसी भाईचारे का पर्व है. सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.

पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी

प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतिश कुमार ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी.

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. आम लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की गई.

शांति समिति के सदस्य और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, रवि कुमार, नायाब आलम, अताउल्लाह आलम, कन्हैया सर्राफ, चंचल राय, ध्रुव प्रसाद सर्राफ, रामनगिना यादव, मो. वामिक हुसैन, एजाजुल हक, सुरेंद्र यादव, सुजीत यादव, लक्ष्मण प्रसाद, संदीप गुप्ता, सुजीत कुमार चौरसिया सहित अन्य अधिकारी, शांति समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन