ePaper

Motihari:वीरगंज महानगरपालिका कार्यालय को पूरी तरह से जलाया, भारी नुकसान

Updated at : 10 Sep 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:वीरगंज महानगरपालिका कार्यालय को पूरी तरह से जलाया, भारी नुकसान

मंगलवार को नेपाल में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बीच वीरगंज महानगरपालिका कार्यालय को भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

रक्सौल . मंगलवार को नेपाल में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बीच वीरगंज महानगरपालिका कार्यालय को भारी नुकसान हुआ है. वीरगंज महानगरपालिका कार्यालय के अंदर सभी कार्यालय में तोड़फोड़ पर आगजनी की गयी. मेयर, उप मेयर कार्यालय के साथ-साथ अलग-अलग विभाग जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, स्थापना आदि कार्यालयों के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पूर्ण रूप से जला दिया गया. वहीं महानगरपालिका कार्यालय के अंदर खड़ी सभी गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दिया. जिससे करोड़ों रूपयें मूल्य की गाड़ियां पूरी तरह से राख हो गयी. मंगलवार को हुए हंगामे के बाद रात में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कार्यालय के महंगे फर्निचर, कंप्यूटर सेट, किमती उपकरण आदि की भी चोरी कर ली गयी है. आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्वों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. बुधवार को वीरगंज महानगरपालिका कार्यालय पहुंचे कर्मियों के द्वारा यहां हुए तोड़फोड़ के बाद बचे हुए चीजों को व्यवस्थापित करने का काम शुरू किया गया है. प्रदर्शन के बाद बुधवार को वीरगंज महानगरपालिका का कार्य पूरी तरह से बंद रहा. प्रदर्शनकारियों ने वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह के घर को भी आग के हवाले कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन