मोतिहारी में शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, बैंक कर्मचारियों समेत पांच गिरफ्तार

Author Amresh kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में पुलिस ने एक घर में चल रही शराब पार्टी पर छापा मारा है. इस कार्रवाई में पंजाब नेशनल बैंक के चार कर्मचारियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से शराब और मांस भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

 liquor party  video viral: मोतिहारी शहर के बेलबनवा मोहल्ले में इन दिनों पुलिस की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में बेलबनवा मोहल्ले में एक घर के अंदर चल रही कथित शराब पार्टी पर पुलिस ने अचानक धावा बोलकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद से स्थानीय स्तर पर और बैंक कर्मियों के बीच भारी हड़कंप मच गया है. पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के चार कर्मचारी भी पार्टी में शामिल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौके से पकड़े गए कुल पांच लोगों में से चार लोग पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और मांस भी बरामद किया है. बैंककर्मियों के इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद से प्रशासनिक और विभागीय हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

शराब पार्टी करते पकड़े गए लोग | Prabhat Khabar Network
शराब पार्टी करते पकड़े गए लोग | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान, पुलिस कर रही पूछताछ

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. इनमें प्रतीक कुमार (नया टोला, थाना काजी मोहम्मदपुर, मुजफ्फरपुर), इंद्रजीत कुमार (छोटा बरियारपुर, थाना छतौनी, पूर्वी चंपारण), संजय कुमार (बखरी, थाना ढाका, पूर्वी चंपारण), तरुण कुमार (चांदमारी, थाना नगर, पूर्वी चंपारण) और लक्की सिंह (बरियारपुर, थाना छतौनी, पूर्वी चंपारण) शामिल हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

शराब के स्त्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि बेलबनवा मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा एक साथ जुटकर पार्टी करने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह छापेमारी की. पुलिस अब यह भी गंभीरता से जांच कर रही है कि इस पार्टी के लिए अवैध शराब कहां से मंगाई गई थी और इसमें कोई अन्य शख्स भी शामिल था या नहीं. पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की सख्त कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें... केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर का शानदार प्रदर्शन, आठ खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन