Motihari : ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 4:48 PM
ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को केसरिया बाजार में एक विशाल जागरूकता रैली हुई.
केसरिया. ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को केसरिया बाजार में एक विशाल जागरूकता रैली हुई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करना था. यह रैली मध्य विद्यालय केसरिया से प्रारंभ होकर थाना चौक, प्रखंड कार्यालय, निबंधन कार्यालय होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र में निकाली गई. रैली के दौरान लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इनके लाभ से अवगत कराया गया. इस अवसर पर मोतिहारी के डाक विभाग के दीपक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, बैरिया शाखा डाकपाल मो. फारुख खान, अनिल कुमार मिश्रा शाखा डाकपाल भोपतपुर मौजूद रहे. साथ ही राजपुर डाकघर एवं बाकरपुर-जगतपुर डाकघर के सभी कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल हुए. कार्यक्रम का नेतृत्व नीरज कुमार दत्त (बनकट) ने किया. उन्होंने बताया कि डाक विभाग न सिर्फ पत्र और पार्सल की सेवा तक सीमित है बल्कि आम जनता के आर्थिक सुरक्षा कवच के रूप में भी कार्य कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










