ePaper

Motihari : शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए 75 योजनओं को दी गयी स्वीकृति

Updated at : 06 Aug 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए 75 योजनओं को दी गयी स्वीकृति

.नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के साथ नागरिक सुविधा और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में कई योजनाओं की स्वीकृति दी है.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी.नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के साथ नागरिक सुविधा और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में कई योजनाओं की स्वीकृति दी है. नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, नाला निर्माण तथा प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए कुल 75 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है. योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ किया जाएगा. मेयर प्रीति कुमारी ने बताया कि प्रत्येक योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वार्ड वार आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है, ताकि नागरिकों को सीधे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके.चयनित योजनाओं के माध्यम से शहर की सड़कों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा,जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी जिससे जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी.स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा. मेयर प्रीति कुमारी ने कहा कि “नगर निगम मोतिहारी अपने नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. ये 75 योजनाएं शहर के प्रत्येक कोने तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य करेंगी. शहरवासियों से कार्यों में सहयोग देने और अपने शहर को मिलकर स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन