ePaper

Motihari: नवोदय विद्यालय में 11वीं का 11 जुलाई व छठी का 29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Updated at : 03 Jul 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: नवोदय विद्यालय में 11वीं का 11 जुलाई व छठी का 29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 वीं हेतु विज्ञान संकाय में 45 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 11 जुलाई तक सीधे नवोदय विद्यालय के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते है.

विज्ञापन

Motihari: पीपराकोठी. स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 वीं हेतु विज्ञान संकाय में 45 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 11 जुलाई तक सीधे नवोदय विद्यालय के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते है, जिसकी परीक्षा 12 जुलाई को होनी है. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य सुष्मिता सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 वीं (विज्ञान संकाय) में 45 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. प्रवेश चयन परीक्षा दिनांक 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी. नामांकन के लिए आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है. संस्थान के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीटों को नवोदय विद्यालय समिति के मानदंडों के अनुसार भरा जाएगा. इसके लिए जिला के सभी दसवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्रा नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं. वही कक्षा छह में प्रवेश हेतु भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ है. प्रवेश हेतु 29 जुलाई तक आवेदन दिया जा सकता है. कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. प्रवेश चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को होगी. प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्र छात्रा व अभिभावक इस संबंध में विशेष जानकारी नवोदय विद्यालय के कार्यालय काउंटर से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन