चार महिला पर्यवेक्षिका पर हुई कार्रवाई, कटेगा 15 दिन का मानदेय

Updated:
विज्ञापन
चार महिला पर्यवेक्षिका पर हुई कार्रवाई, कटेगा 15 दिन का मानदेय

जिले के दो प्रखंड बाल विकास परियोजना अरेराज के एक महिला पर्यवेक्षिका व पहाड़पुर के तीन महिला पर्यवेक्षिकाओं पर आइसीडीएस डीपीओ ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

मोतिहारी.

जिले के दो प्रखंड बाल विकास परियोजना अरेराज के एक महिला पर्यवेक्षिका व पहाड़पुर के तीन महिला पर्यवेक्षिकाओं पर आइसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी ने कार्रवाई करते हुए 15 दिन के समतुल्य मानदेय राशि की कटौती करते का आदेश जारी किया है.

जारी आदेश में डीपीओ ने बताया है कि प्रखंडस्तरीय प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन की सेक्टरवार जांच अरेराज व पहाड़पुर परियोजना में करायी गयी. जांच में केन्द्र संचालन में अनियमितता मिली जिसके उपरांत अरेराज परियोजना कार्यालय में कार्यरत उस सेक्टर के महिला पर्यवेक्षिका बेबी कुमारी और पहाड़पुर परियोजना के तीन महिला पर्यवेक्षिका कुमारी सुशीला चौधरी, उमा कुमारी और हेवन्ती कुमारी के मानदेय कटौती करने का निर्देश दोनों परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है.

पत्र में बताया गया है कि गोविदगंज विधायक द्वारा केन्द्र संचालन में अनियमितता का मामला विधानसभा में उठाया गया था जिसके उपरांत अग्रतर करवाई जांचो उपरांत हुयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन