Motihari: आम आदमी पाटी का संगठन का हुआ विस्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: आम आदमी पाटी का संगठन का हुआ विस्तार

आम आदमी पार्टी की केसरिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्वी सुन्दरापुर बीजधरी पंचायत अंतर्गत बांका बाबा के मठ के परिसर में हुई.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. आम आदमी पार्टी की केसरिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्वी सुन्दरापुर बीजधरी पंचायत अंतर्गत बांका बाबा के मठ के परिसर में हुई.बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा एवं जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार यादव की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया.सर्वसम्मति से विनोद कुशवाहा को विधानसभा अध्यक्ष, किरण देवी को विधानसभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अली उल्लाह खान को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिला संगठन मंत्री श्री यादव ने कहा की हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व अगामी बिहार विधान चुनाव लड़ा जायेगा. जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है मौके पर जिया लाल राय, जोगी राय, मालिक राय, अनिल राय, उदय शर्मा, सुभाष ठाकुर ,नरेश राय इत्यादि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sn Satyarthi

लेखक के बारे में

By Sn Satyarthi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन