Motihari: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ और तुरकौलिया पुलिस ने छापेमारी कर छतौनी बस स्टैंड के समीप से 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: तुरकौलिया. एसटीएफ और तुरकौलिया पुलिस ने छापेमारी कर छतौनी बस स्टैंड के समीप से 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. वह करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था. वह अप्राथमिकी अभियुक्त था. अनुशंधान के क्रम में घटना में संलिप्तता उसकी आई थी. गिरफ्तार अपराधी सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ा बौद्धा गांव का रहने वाला अशरफ आलम है. बताया जाता है कि 13 मार्च 2023 को करीब साढ़े आठ बजे रात्रि में हथियार के बल पर बिरला कॉपरेशन लिमिटेड कंपनी के कर्मी मधुबनी जिला के महरैल गांव के वरुण कुमार से लूटपाट किया गया था. एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. मोतिहारी- छपवा एनएच 28 ए के भेला छपरा पेट्रोल पंप के समीप लूट हुई थी. लूटी गई सामानों में कंपनी का लैपटॉप, कगजता और नकद 6590 रुपया था. प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन