Motihari: पताही में उपचुनाव में 45 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पताही में  उपचुनाव में 45 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

बेतवना पंचायत में मुखिया एवं पताही पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर सात में वार्ड सदस्य के पद पर बुधवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ, जहां 45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया .

विज्ञापन

Motihari: पताही. प्रखंड के बेतवना पंचायत में मुखिया एवं पताही पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर सात में वार्ड सदस्य के पद पर बुधवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ, जहां 45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया . बेतवना पंचायत में मुखिया के पद को 13 मतदान केंद्र एवं पताही पूर्वी पंचायत के वार्ड सदस्य के पद को एक मतदान केंद्र बनाया गया था. सभी मतदान केंद्र पर सुबह से महिला पुरूष मतदाता लाइन में लग मतदान करते रहे . सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया था . पकड़ीदयाल एसडीओ अविनाश कुमार एवं एएसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बेतवना पंचायत के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सम्राट जीत ने बताया कि पताही में पंचायत उप चुनाव में 45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया . मतदान के बाद ईबीएम मशीन को ब्रज गृह में जमा किया जा रहा है. मौके पर सीओ नाजनी अकरम, थानाध्यक्ष विनीत कुमार, बीपीआरओ रवि कुमार भारती आदि पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन