Motihari :सितंबर में माह में डेंगू के मिले 17 मरीज, स्वास्थ्य महकमा ने किया अलर्ट

Published by : AMRESH KUMAR SINGH Updated At : 20 Sep 2025 4:30 PM

विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों का खतरा बढ़ रहा है. सितंबर माह में 17 मरीज डेंगू के मिले हैं.

विज्ञापन

Motihari :मोतिहारी. जिले में डेंगू के मरीजों का खतरा बढ़ रहा है. सितंबर माह में 17 मरीज डेंगू के मिले है. इसके साथ ही जनवरी से अबतक डेंगू मरीजों का आकड़ा 25 पहूंच गया है. डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए दावा का छिड़काव एवं लोगों को जागरुकता करने का काम किया जा रहा है. जिस गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं. वहां पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिला वेक्टर जनित नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शरतचंद्र शर्मा ने सितंबर माह में अबतक 17 डेंगू मरीज मिल है. कूल मरीजों की संख्या में आठ जिला से बाहर है. कहा कि डेंगू के मरीज के बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग के द्वारा लगातार डेंगू से बचाव के लिए उपाय किए जा रहे हैं. सभी अस्पताल में दवा उपलब्ध है और सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है. साथ ही जिस गांव में मरीज मिले हैं उस गांव में दवा का छिड़काव टीम को भेज कर की गई है. उन्होंने कहा कि डेंगू जैसे बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग डेंगू से पीड़ित मरीजों को इलाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

जलजमाव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को डेंगू से होने वाले नुकसान से अवगत कराएं. डीआइओ ने बताया कि जिले के सभी निकाय क्षेत्रों में संबंधित नगर निकायों को छिड़काव व फॉगिंग के आदेश है. वही डेंगू मरीज सामने आने पर संबंधित मरीज के घर के आसपास करीब 50 घर के दायरे में छिड़काव कराया जा रहा है. अबतक 15 मरीजों के निवास स्थान वाले इलाकों में छिड़काव कराये गये है. शनिवार को शेष दो चिन्हित मरीज के कस्बों में छिड़ाकाव कार्य पूरा किया गया.

भारी बारिश से लोगों को मिली राहत

जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश और शुक्रवार को हुयी भारी बारिश से डेंगू से राहत मिलने की संभावना जतायी गयी है. जानकार बताते है कि डेंगू संक्रमण का खतरा ज्यादातर पुराने जल जमाव के कारण उत्पन्न होता है. वही भारी बारिश में डेंगू संक्रमण फैलाने वाले मच्छर का लर्वा पानी में बह जाता है. जिससे कुछ दिनों के दिन खतरा टल जाता है. शायद इस कारण ही पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के बाद एक भी डेंगू के मरीज पॉजिटिव नहीं पाये गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन