पटना में मिल रहे कोरोना के अधिक केस, 8 दिनों में मिले 65 नए पॉजिटिव, एक महीने में चार मरीजों की हो चुकी है मौत

Bihar news एजी कॉलोनी व खाजपुरा में एक साल के बच्चे से लेकर 71 साल तक उम्र के मरीज पॉजिटिव मिले है. इन दो के अलावा शहर के दूसरे इलाको में भी कोरोना पॉजिटिव लोग मिले है.
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना कोरोना का हॉटस्पॉट बनती नजर आ रही है. बीते आठ दिनों में पटना जिले में 65 नये मामले सामने आये है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इनमे सबसे अधिक नौ दिसंबर को 14 मरीज मिले थे. कोरोना संक्रमण के मामले में एजी कॉलोनी पहले नंबर पर और खाजपुरा इलाका दूसरे नंबर पर है.
इसके बाद जगदेव पथ, बुद्धा कॉलोनी, सालिमपुर, फुलवारीशरीफ, नेहर नगर, आशियाना दीघा रोड व बोरिंग रोड आदि इलाकों से मरीज मिल चुके है. विगत आठ दिनों के आंकड़ों को देखे, तो एजी कॉलोनी में सबसे अधिक 16 मरीज मिल चुके है, जबकि खाजपुरा में सात व बाकी अन्य इलाके से एक से दो के बीच मरीज पॉजिटिव पाये गये है.
पटना के दो इलाके अधिक चपेट में
एजी कॉलोनी व खाजपुरा में एक साल के बच्चे से लेकर 71 साल तक उम्र के मरीज पॉजिटिव मिले है. इन दो के अलावा शहर के दूसरे इलाको में भी कोरोना पॉजिटिव लोग मिले है. पटना में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने कहा है कि यह अच्छी बात है की जो संक्रमित है, वे पहचान में आ रहे है.
Also Read: Corona Positive: बिहार में 24 घंटे में मिले 23 नये कोरोना पॉजिटिव, पटना में 13 लोग, एक की मौत
यह बताता है की निगरानी रखी जा रही और हम सजग है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कोरोना संक्रमण की वजह से पटना जिले में एक महीने में अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




