बिहार में मॉनसून सक्रिय, गया से होकर गुजर रही ट्रफलाइन, अगले 48 घंटे तेज हवा का अलर्ट

Updated at : 02 Aug 2021 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मॉनसून सक्रिय, गया से होकर गुजर रही ट्रफलाइन, अगले 48 घंटे तेज हवा का अलर्ट

सोमवार को अगले 48 घंटे तक बिहार में थंडर स्टोर्म (तेज हवा) और (ठनका) गिरने की आशंका है. विशेषकर सोमवार को भारी बारिश की भी आशंका है. मौसम के इस आसार के मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

पटना. सोमवार को अगले 48 घंटे तक बिहार में थंडर स्टोर्म (तेज हवा) और (ठनका) गिरने की आशंका है. विशेषकर सोमवार को भारी बारिश की भी आशंका है. मौसम के इस आसार के मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने का अनुमान है.

आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में ट्रफलाइन गया से होकर गुजर रही है. इसके लिए अलावा यूपी के दक्षिण पूर्व बिहार में कम दबाव का केंद्र बना हुआ है. इसकी वजह से मॉनसून सामान्य स्थिति में बरसता रहेगा.

अगले चार दिन लगभग पूरे प्रदेश में सामान्य से बेहतर बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि, प्रदेश में भारी से भारी बारिश की आशंका कम बतायी जा रही है.

एक अगस्त तक बिहार में सामान्य से 19 फीसदी अधिक 627 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी है. वहीं रविवार को बिहार में औसतन 14 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी है.

यहां आज भारी बारिश की आशंका

l सीतामढ़ी

l मधुबनी

l मुजफ्फरपुर

l दरभंगा

l वैशाली

l शिवहर

l समस्तीपुर

l किशनगंज

l सुपौल

l मधेपुरा

l सहरसा

l अररिया

l पूर्णिया

l कटिहार

कैमूर-रोहतास में हुई भारी बारिश

कैमूर व रोहतास जिलों में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गयी है. रोहतास के इंद्रपुरी में 120, डेहरी में 90, चेनारी में 80 और दिनारा में 70 मिलीमीटर , जबकि कैमूर के अधौरा व चांद में 80 व कुदरा 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन