भागलपुर में नाबालिग से यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई अपनी व्यथा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2022 12:29 PM
इशाकचक पुलिस (Ishaqchak Police Bhagalpur ) ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शनिवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने 12 साल में उसके साथ दुष्कर्म होने और 13 साल की उम्र में नानी-नानी ने दुष्कर्मी के साथ ही शादी करा दी. दो सालों तक अपने घर में रख कर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बालिका शुक्रवार देर शाम अपने सीआरपीएफ जवान पिता के साथ इशाकचक थाना पहुंची और पुलिस को अपनी पूरी व्यथा सुनाई.
मामले में पीड़िता ने आरोपित लोदीपुर के जिच्छो के रहने वाले रघुवंश यादव के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन के आधार पर इशाकचक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शनिवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि इशाकचक बी टोला की रहने वाली एक बालिका शुक्रवार देर शाम अपने पिता के साथ थाना पहुंची थी. जहां उसने आरोप लगाया कि लोदीपुर जिच्छो का रहने वाला रघुवंश यादव ने उसके साथ वर्ष 2019 में जब वह 12 साल की थी तो घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था.
पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत उसने अपने नाना-नानी से की थी. इसके बाद नाना-नानी ने दुष्कर्मी रघुवंश यादव के साथ ही उसकी 2020 में उसकी शादी करा दी थी. शादी के बाद उसकी पढ़ाई भी छूट गयी. शादी के बाद रघुवंश यादव उसे कभी इशाकचक ए टोला स्थित घर में तो कभी लोदीपुर जिच्छो स्थित घर में रख कर उसके साथ यौन शोषण करता रहा. इस दौरान रघुवंश यादव ने उसके नाना-नानी से लाखों रुपये भी ऐठ लिये. उसके बाद उसके नाना-नानी दोनों की मृत्यु हो गयी थी.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी रघुवंश यादव ने उसके भाई के लैपटॉप सहित कई सामान अपने पास रख लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दिये गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर तुरंत इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गयी है. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रघुवंश यादव को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उसे कोर्ट के समक्ष उपस्थित कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










