छपरा में युवक को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पकड़ा. एक को पीट कर मार डाला, दूसरा की हालत गंभीर

Updated at : 02 May 2022 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा में युवक को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पकड़ा. एक को पीट कर मार डाला, दूसरा की हालत गंभीर

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मरहा गांव में एक अपराधी को पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है. अपराधी एक युवक को गोली मारकर भाग रहे थे. इसी दौरान भीड़ ने दोनों अपराधियों को पकड़ लिया. और पीट पीट कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने बाइक लूटने के दौरान एक युवक को गोली मार दी, लेकिन भागने के दौरान अपराधियों ने भीड़ के शिकार हो गये. भीड़ ने अपराधियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. भीड़ ने एक अपराधी को पीट-पीट कर हत्या कर दी और दूसरा अपराधी गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार बाइक लूटने के दौरान एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. इसके बाद फायरिंग करते हुए अपराधी भागने लगे. तब तक अपराधियों को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. पिटायी के दौरान एक अपरधी की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा की हालत गंभीर है. मांझी थाना क्षेत्र के मरहा गांव की घटना है.

घटना के बाद इलाके में दहशत

बता दें कि हाल के दिनों में छपरा में लूट और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी है. हर दिन कहीं न कहीं हत्याएं और लूट की घटनाएं हो रही है. फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गयी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इसके साथ ही एक और हत्या की खबर सामने आ रही है. छपरा के कोपा के पियानों में युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. युवक की हत्या आपसी विवाद के कारण बतायी जा रही है.

Also Read: सुपौल में घर पर पलटा गिट्टी भरा ट्रक, सो रहे परिवार के 4 लोग दबे, भाई-बहन की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर
मधुबनी में महिला की गोली मारकर हत्या

इधर, मधुबनी में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. यह घटना लौकही के नरहिया की बतायी जा रही है. अपराधियों ने महिला को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी. मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति दिल्ली में मजदूरी का काम करता है. दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिला गांव में ही रहती है. हत्या का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. फरार हत्यारे की तलाश पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन