ePaper

Bihar Weather : सुपौल, अररिया, मधेपुरा समेत इन जिलों में सुहाना रहेगा मौसम, जाते-जाते मौज करा जाएगा मानसून

Updated at : 16 Oct 2024 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : सुपौल, अररिया, मधेपुरा समेत इन जिलों में सुहाना रहेगा मौसम, जाते-जाते मौज करा जाएगा मानसून

Bihar Weather : आइएमडी पटना के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व में अधिकतर जगहों पर अगले कुछ दिन हल्के बादल छाये रह सकते हैं.

विज्ञापन
Bihar Weather : बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के केंद्र का असर बिहार के कुछ भागों में पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आइएमडी पटना के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व में अधिकतर जगहों पर अगले कुछ दिन हल्के बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि बारिश के बहुत कम आसार हैं.

बिहार पर नहीं होगा असर

इससे पहले पूर्वानुमान में कहा गया था कि इसका बिहार पर असर नहीं होगा. दरअसल हवा की गति बदल जाने से इसकी कम दबाव का असर बिहार की तरफ भी शिफ्ट हुआ है.

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

आइएमडी पटना के अनुसार बुधवार को सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बादल छाये रह सकते हैं. शेष इलाके का आसमान साफ रहने की संभावना है. इधर, बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पछुआ हवा चल रही है. तापमान में आंशिक गिरावट का दौर जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Hajipur : दो हजार नहीं देने पर प्रसव पीड़िता को नहीं मिला बेड, फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन