बिहार में बदला मौसम का मिजाज, गोपालगंज समेत चार जिलों में अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

Updated at : 25 Oct 2021 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, गोपालगंज समेत चार जिलों में अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

उत्तर बिहार के कई जिलों में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल दिख रहे थे. जिसकी वजह से धूप को अपनी चमक दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा था. सोमवार की सुबह दिन का शुरूआत धूंध व हल्के कोहरे के साथ हुआ.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्तर बिहार के कई जिलों में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल दिख रहे थे. जिसकी वजह से धूप को अपनी चमक दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा था. सोमवार की सुबह दिन का शुरूआत धूंध व हल्के कोहरे के साथ हुआ. दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बूंदाबांदी तो कही-कही हल्की बारिश भी हुई.

बारिश के कारण किसानों के खेतों में काटे गये धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी. समाचार लिखे जाने तक आसमान में बादल छाये रहे. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय के अनुसार सूर्य का बढ़ाव मकर रेखा की ओर है. जैसे-जैसे कर्क रेखा से इसकी दूरी बढ़ेगी और मकर रेखा से नजदीकी.

ठंड का मौसम प्रभावी होता जाएगा. इसका सिलसिला शुरू हो चुका है. तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है. अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री न्यूनतम तापमान भी निरंतर 19.8 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानी के मुताबिक अक्तूबर की अंत तक इसमें और गिरावट रिकार्ड की जाएगी.

बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी

उधर,सोमवार की सुबह हल्का कोहरा पड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे ठंड के मौसम की औपचारिक दस्तक का अहसास होने लगा है. देर रात से दोपहर तक चल रही पुरवा हवाएं और दोपहर बाद चल रही पछुआ हवाएं इसमें मदद कर रही हैं. बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी पछुआ हवाओं की गर्मी पाकर कुहासा का निर्माण कर रही हैं.

मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश व उत्तर बिहार में बारिश की कोई वायुमंडलीय परिस्थिति बनती नहीं दिख रही थी. स्थानीय परिस्थितियों की वजह से आसमान में जमें बादलों ने बारिश कराये है. कुछ समय के लिए तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन