गोपालगंज में तुर्की से आया था मर्चेंट नेवी के कर्मी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव, हर पॉजिटिव के वेरिएंट की होगी जांच

Updated at : 07 Dec 2021 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में तुर्की से आया था मर्चेंट नेवी के कर्मी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव, हर पॉजिटिव के वेरिएंट की होगी जांच

Bihar News सीडीओ के अनुसार सरकार ने बीते एक दिसंबर को निर्देश जारी किया था, जिससे हाल के दिनों में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल की जांच कराने के लिए सैंपल आईजीआईएमएस पटना भेजा गया.

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन पांच पॉजिटिव मरीजों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए आइजीआइएमएस पटना भेजा गया है, उनमें से एक हथुआ के तुलसिया मर्चेंट नेवी का कर्मी है. विदेश यात्रा से लौटने के बाद आठ नवंबर को जांच हुई, इसमें संक्रमित पाया गया. कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार के सदस्यों की जांच करायी. जिसमें मर्चेंट नेवी के कर्मी की पत्नी भी पॉजिटिव पायी गयी.

इसके बाद उचकागांव के खास और सोनी माझा समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मरीज पाए गए. स्वास्थ्य विभाग के सीडीओ व कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ कैप्टन एसके झा ने बताया कि कोरोना से पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोबारा उनका सैंपल नहीं लिया गया. पहले से रिजर्व रखे गए सैंपल को ही जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए पटना भेजा गया. सीडीओ के अनुसार सरकार ने बीते एक दिसंबर को निर्देश जारी किया था, जिससे हाल के दिनों में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल की जांच कराने के लिए सैंपल आईजीआईएमएस पटना भेजा गया.

हर पॉजिटिव के वेरिएंट की होगी जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वेरिएंट की जांच कराने का निर्देश दिया गया है. जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सभी संक्रमित मरीजों के सैंपल को भेजा जाएगा. जिन्होंने सीक्वेंसिंग की जांच आईजीआईएमएस पटना में हो रही है. गोपालगंज से अब तक पांच संक्रमित मरीजों के सैंपल को वेरिएंट जांच के लिए पटना भेजा गया है.

हर रोज पांच हजार लोगों की जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज पांच हजार लोगों की कोविड जांच की जा रही है. इनमें से आरटीपीसीआर ट्रूनेट एंटीजन कीट शामिल है. रविवार को 2249 लोगों की आरटीपीसीआर और 2783 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गयी.

Also Read: Bihar: 13 हजार से अधिक शिक्षकों को झटका, एक-एक कर्मियों का हिसाब लिये बिना विवि को नहीं मिलेगी वेतन की राशि

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन