ePaper

नालंदा में औलाद पैदा नहीं करने पर विवाहिता को मिली खौफनाक सजा, पति और ससुर गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2023 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में औलाद पैदा नहीं करने पर विवाहिता को मिली खौफनाक सजा, पति और ससुर गिरफ्तार

बिहार के नालंदा जिले में एक महिला को औलाद पैदा नहीं करने की खौफनाक सजा दी गयी है. नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले में शादी के एक साल बाद बच्चा पैदा नहीं होने के आरोप में ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

नालंदा. बिहार के नालंदा जिले में एक महिला को औलाद पैदा नहीं करने की खौफनाक सजा दी गयी है. नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले में शादी के एक साल बाद बच्चा पैदा नहीं होने के आरोप में ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके. मायके वाले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका राहुल कुमार की 23 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी है.

मायके आनेवाली थी, मौत की आयी सूचना

अंशु कुमारी की बहन वैशाली जिला के हाजीपुर निवासी अन्नु कुमारी ने बताया कि उसकी बहन की पीजी की प्रैक्टिकल की परीक्षा 15 मार्च को होने वाली थी और वह इसी सिलसिले में मायके आने वाली थी. रविवार के दिन 4 बजे उससे बात हुई थी. तब उसने बताया कि उसकी ट्रेन छूट गयी है. इसके बाद शाम में उसके पति ने फोन कर बताया कि अंशु ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मायके वालों का आरोप है कि अंशु आगे पढ़ना चाहती थी. जिसका ससुराल वाले हमेशा विरोध किया करते थे. इतना ही नहीं ससुरालवालों का यह भी कहना था कि शादी के एक साल होने को हैं और अब तक बच्चा नहीं हुआ है.


पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया

रविवार को इसी बात को लेकर ससुरालवालों से कहासुनी हुई. इसके बाद ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. गुनाह छुपाने के लिए शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दे दिया. नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन