समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के बीच कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

Updated at : 12 Jul 2021 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के बीच कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन (डाउन लाइन) के बीच कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं. इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

पटना. दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन (डाउन लाइन) के बीच कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं. इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दरभंगा, सीतामढ़ी, जयनगर आदि स्टेशनों से खुलने/पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

सोमवार को जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल, राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर, जयनगर-भागलपुर,भागलपुर-जयनगर, मनिहारी-जयनगर व जयनगर-मनिहारी स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी. इसके साथ सीतामढ़ी-कोलकाता ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर के बदले दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलेगी.

वहीं दरभंगा-नयी दिल्ली ट्रेन दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज होकर चलेगी.

आज रद्द रहेंगी सुगौली-मझौलिया रेलखंड पर चलनेवालीं छह ट्रेनें

समस्तीपुर मंडल के सुगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच रेल पुल संख्या 248 पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को लेकर सोमवार को छह ट्रेनें रद्द की गयी हैं. इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गये हैं.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी. सोमवार को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली मुजफ्फरपुर-मंडुआडीह, मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज-रक्सौल, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज व रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल रद्द रहेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन