ePaper

PHOTOS: मनीष कश्यप की 130 दिनों के बाद बिहार वापसी, स्टेशन से लेकर कोर्ट परिसर तक दिखी भीड़

Updated at : 07 Aug 2023 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: मनीष कश्यप की 130 दिनों के बाद बिहार वापसी, स्टेशन से लेकर कोर्ट परिसर तक दिखी भीड़

यूट्यूबर मनीष को लेकर तमिलनाडु की पुलिस सोमवार को बिहार पहुंची. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सप्तक्रांति ट्रेन से मनीष कश्यप को लाया गया. तमिलनाडु में कथित हिंसा व बिहार के श्रमिकों से दुर्व्यवहार से जुड़े भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मनीष कश्यप को मार्च महीने में गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
undefined

तमिलनाडु के मदुरै जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर पुलिस बिहार पहुंची. मार्च में मनीष कश्यप को लेकर पुलिस तमिलनाडु गयी थी.

undefined

मनीष कश्यप को बेतिया लाया गया है जहां कोर्ट में एक मामले में पेशी है. मारपीट व रंगदारी मामले में आरोपित मनीष कश्यप का बेतिया स्टेशन पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया.

undefined

मनीष कश्यप को देखने के लिए बड़ी तादाद में उनके समर्थक व परिजन बेतिया में जुटे थे. मनीष कश्यप को सीजीएम के कोर्ट में पेश किया गया.

undefined

मनीष कश्यप को कड़ी सुरक्षा के बीच बेतिया लाया गया. मनीष कश्यप से मिलने उनकी मां और अन्य परिजन भी पहुंचे थे. मझौलिया के पारस पकड़ी बैंक प्रबंधक से मारपीट व रंगदारी मामले में मनीष कश्यप की पेशी हुई है.

undefined

मनीष कश्यप की पेशी के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर कोर्ट परिषद तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. वहीं लोग मनीष कश्यप के इंतजार में खड़े दिखे. पेशी के बाद मनीष के वकील ने कश्यप को बेतिया जेल में ही रखने का आग्रह वकील की ओर से हुआ.

undefined

मनीश कश्यप को कोर्ट तक लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मनीष कश्यप के समर्थन में नारे लगते रहे.पटना में चल रहे एक मामले में मनीष कश्यप की कल पेशी होनी है.कोर्ट ने पटना भेजने का आदेश दिया.

undefined

बता दें कि मनीष कश्यप को तमिलनाडु में कथित रूप से भड़की हिंसा और उत्तर भारतीयों से दुर्व्यवहार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन