वैशाली में गंड़क नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा, 25 लोगों से भरी नाव डूबी, दो की मौत कई लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2022 12:33 PM
Accident: वैशाली में गंड़क नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना मिल रही है. वैशाली के लालगंज क्षेत्र में लोगों से भरी एक नाव गंडक नदी में डूब गयी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है.
बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. वैशाली के लालगंज क्षेत्र में लोगों से भरी एक नाव गंडक नदी में डूब गयी. नाव पर 25 लोग सवार थे. इस हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई. कुछ लोगों की लापता होने की सूचना है. वहीं, नाव पर सवार अन्य लोग तैरकर बाहर निकल गए. जानकारी के अनुसार, नाव पर 25 लोग सवार होकर दाह संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहे थे. घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड क्षेत्र के जफराबाद की है. बताया जा रहा है कि जफराबाद गांव के ही रंजीत साह की सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर में मौत हो गई थी. जिसका शव गांव पहुंचने के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाया गया था. दाह संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोग नाव पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान स्विस गेट से पश्चिम नाव पलट गयी. इस घटना में सभी लोग डूब गए. हालांकि, नाव पर सवार अधिकतर लोग तैरकर बाहर निकल गए. लेकिन, दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. डूबने वाले युवकों की पहचान अमृतपुर गांव निवासी अनिल साह और भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. नाव डूबने की खबर सूनते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव नहर से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की डूबने से मौत हुई है, वे भी उसी परिवार के थे, जिसका दाह संस्कार करने के लिए जा रहे थे. एक ही परिवार में एक के बाद एक तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. मौके पर पहुंची लालगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










